वाराणसी: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के साथ हुए गठबंधन को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, अगर अखिलेश यादव कहेंगे कि, अगर अखिलेश यादव गठबंधन तोड़ते हैं तो फिर हम मायावती के साथ बात करेंगे। अभी फिलहाल उनके साथ हैं।
आपको बता दें कि, हाल ही में अखिलेश यादव ने दी हुई फॉर्च्यूनर गाड़ी वापस ले ली थी। जिसके बाद से ही राजभर और अखिलेश यादव के बीच तल्खी बढ़ गई। वहीं समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में होने के बावजूद भी ओमप्रकाश राजभर ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने का ऐलान किया है। जबकि, अखिलेश यादव यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहे हैं।