बस्ती: अपना दल एस के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के प्राविधिक कैबिनेट शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने शनिवार को पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में पार्टी की ओर से आयोजित वृहद मण्डलीय सदस्यता अभियान को सम्बोधित करते हुए कहा कि सदस्य ही अपना दल एस के वास्तविक शक्ति है। प्रदेश में लगभग एक करोड़ सदस्य बनाये जा चुके हैं। बस्ती मण्डल के सदस्यता अभियान की सराहना करते कहा कि इस क्षेत्र में बेहतर कार्य हुये है। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के मार्ग दर्शन में निश्चित रूप से पार्टी निरन्तर सबल हो रही है। कहा कि 1995 में गठन के बाद से ही पार्टी को समाप्त करने की कोशिशें हुईं किन्तु कोई इस पार्टी का खत्म नहीं कर पाया। विचारधारा के आधार पर पार्टी लगातार जनता का विश्वास को जीत रही है।
दीप प्रज्जवलन के साथ आरम्भ सदस्यता अभियान की शुरूआत करते हुए आशीष पटेल ने बस्ती के जिलाध्यक्ष विवेक पटेल, सिद्धार्थ नगर अध्यक्ष आत्माराम पटेल, संतकबीर नगर जिलाध्यक्ष रोहित पटेल और पार्टी नेता एवं जोन प्रभारी संजय सिंह पगार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अपना दल एस सामाजिक न्याय और विकास के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ रहा है। निश्चित रूप से पार्टी कुशल नेतृत्व के भरोसे अपना लक्ष्य प्राप्त करेगी। कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता सबसे बड़ा है और पार्टी कार्यकर्ता हितों को समर्पित है। खचाखच भरे पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में जोन प्रभारी संजय सिंह पगार ने जिलाध्यक्ष विवेक पटेल के साथ कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल को पार्टी का चुनाव चिन्ह कप प्लेट भेंट किया। सदस्यता अभियान के दौरान हजारों लोगों को सदस्यता दी गई।