Read in App

Daily Insider Desk
• Sun, 17 Jul 2022 3:55 pm IST

ब्रेकिंग

विवाहिता का शव कब्र से निकालकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, पिता ने लगाया था हत्या का आरोप

बलरामपुर: जिले के रेहरा थाना इलाके मुहम्मदपुर गांव में 14 जुलाई को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद ससुराल वालों ने आनन-फानन में शव को दफना दिया था। विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालवालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके चलते एसडीएम की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

मृतका मीना के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि मीना का विवाह मुहम्मदनगर निवासी सुरेंद्र कुमार के साथ 2015 में हुआ था। दोनों से दो बच्चे भी हैं। विवाह के बाद से ही उसकी बेटी पर मायके से मारुति कार लाने का दबाव बनाया जाता था। इसी बीच सात जुलाई को मीना ने अपने पति और जेठानी को आपत्तिजनक हालत में देखा लिया था। जिसके बाद ससुरालवालों ने उसके साथ मारपीट की थी। उसने अपनी को पूरी बात बताते हुए हत्या की आशंका जाहिर की थी। मीना छह महीने की गर्भवती थी। जिसे 14 जुलाई को मारकर दफना दिया गया था।
यह भी पढ़ें ...
अमेठीः आबकारी विभाग ने अवैध शराब और लहन किया बरामद, केस दर्ज
Daily Insider Desk • Wed, 20 Jul 2022 11:03 am IST
केंद्रीय मंत्री ने किसानों और पशुपालकों से किया संवाद, क्रेडिट गारंटी पोर्टल का किया शुभारंभ
Daily Insider Desk • Fri, 15 Jul 2022 1:17 pm IST
महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज तक कनेक्टिविटी में होगा बड़ा सुधार
Daily Insider Desk • Wed, 18 Jan 2023 3:46 pm IST
मुगल वंशज प्रिंस तूसी का बड़ा बयान, असदुद्दीन ओवैसी के परदादा का नाम तुलसीराम दास था
Daily Insider Desk • Wed, 1 Jun 2022 4:01 pm IST
किसानों ने तहसील के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ किया प्रदर्शन, लगाया रिश्वत लेने का आरोप
Daily Insider Desk • Thu, 25 Aug 2022 9:51 am IST
स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ वारंट जारी, 24 जनवरी तक हाजिर होने के आदेश
Daily Insider Desk • Wed, 12 Jan 2022 4:21 pm IST