ज्ञानपुर: भदोही जनपद के महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिला हित में संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। टीम की सक्रियता से अस्पताल में मनबढ़ दूर-दूर तक नजर नहीं आए। एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को कानून का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर टीम में शामिल पूजा ने बताया कि महिलाओं की शिक्षा व सुरक्षा को लेकर शासन गंभीर है। स्कूल आने में छात्राओं को कोई दिक्कत समझ आए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। छात्राओं की सुरक्षा को पुलिस समर्पित है। महिलाएं हेल्प लाइन नंबर हमेशा अपने पास रखें। महिला एवं छात्राओं की सक्रियता से ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, दहेज हत्या जैसी घटनाओं में कमी आना संभव है। महिलाएं शासन स्तर से जारी हेल्पलाइन नंबर को हमेशा अपने पास रखें।