लखनऊ: राजधानी स्थित लोकबंधु अस्पताल में गुरुवार को उत्तर प्रदेश महिला
आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम एवं कुमुद श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। इस दौरान
महिला आयोग की अध्यक्ष ने मरीजों का हाल जाना एवं अस्पताल द्वारा प्रदान की रही
सुविधाओं के साथ-साथ साफ सफाई के बारे में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ। एसके
सक्सेना ने प्रसूति महिला विभाग, सामान्य महिला विभाग का भी दौरा करवाया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि लोकबंधु अस्पताल गुणवत्ता पूर्ण
सुविधा देने के लिए हमेशा से जाना जाता है। रिस्पेक्ट फुल मदर केयर के लिए
चिकित्सालय को लक्ष्य सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। हम लोग महिला सशक्तिकरण के लिए
सभी प्रकार के प्रयास करते रहते हैं।