बरेली: सृजन वैलफेयर सोसाइटी ने गुरुवार को भोजन सेवा की, जिसका मुख्य उद्देश्य था कि कोई भूखा न रहे। ये जानकारी अध्यक्ष डॉ दीक्षा सक्सेना ने दी। उन्होंने आगे कहा कि महीने में लगातार इस प्रकार की भोजन और जल सेवा सोसायटी करती आ रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी जरूरत मंद भूखा न रहे। उनके अनुसार इस प्रकार के कार्य करके बहुत आत्मा संतुष्टि मिलती है। आज की भोजन सेवा में छोले चावल और हलुआ का प्रसाद बांटा गया। ये सेवा दुर्गा मंदिर, डीडी पुरम पर सोसाइटी ने की।
करीब 500 लोगों ने आज की भोजन सेवा का लाभ उठाया। जल्द ही सोसाइटी भीषण गर्मी को देखते हुए शर्बत कैंपों को भी लगातार लगवाने जा रही है। सभी सदस्यों का कहना है कि दूसरों की सेवा करके बहुत आनंद मिलता है। आज की भोजन सेवा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चली। इस अवसर पर दीक्षा सक्सेना, अमित गौड़, रविन्द्र शर्मा, दिलीप पाठक, चंद्र मोहन, यशवंत सिंह, राजीव सक्सेना आदि सोसाइटी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।