लखनऊ: लखनऊ में पिटबुल डॉग ने बीते दिनों एक महिला पर हमला बोल दिया था। जिसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई थी। कुत्ते को नगर निगम ने हिरासत में लेकर चली गई थी। अब पिटबुल कांड के बाद कुत्ते पालने वालों ने नगर निगम में रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया है।
पिछले तीन दिनों में करीब 200 से ज्यादा लोगों ने कुत्ते का रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिसके बाद राजधानी में पंजीकृत कुत्तों की संख्या 5 हजार से ज्यादा हो गई है। नगर निगम के नियम के मुताबिक, अगर कुत्ते का रजिस्ट्रेशन नहीं है और किसी को काट लेता है तो उसके मालिक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही मुकदमा दर्ज होने के अलावा जेल भी हो सकती है।