Read in App

Daily Insider Desk
• Thu, 25 May 2023 12:55 pm IST


रैली निकालकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

बरेली: भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर ग्राम पंचायत वाली नगला के पंचायत भवन में चल रहे समर कैंप पहुंचकर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को आने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के संदर्भ में पर्यावरण की संरक्षण के लिए किए जाने वाले सकारात्मक और सार्थक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया

जवानों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पर्यावरण के प्रति समाज को जागरूक करने की आवश्यकता हैइस आवश्यकता की पूर्ति के लिए हमारे बच्चे हमारे सबसे अच्छे वाहक हैं। इन जवानों ने ग्राम प्रधान शिवकुमार पटेल के अतिरिक्त गांव के तमाम लोगों के साथ-साथ प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय वारी नगला के प्रधानाध्यापकों प्रदीप मथुरिया, डॉ. विनोद कुमार शर्मा, समर कैंप के वॉलिंटियर्स सौरभ एवं दीपशिखा प्रजापति और बच्‍चों के साथ गांव में रैली निकाल कर सभी से अधिक से अधिक पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया।

उन्‍होंने बताया कि आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण के बिना पृथ्वी पर मानव जीवन संभव नहीं होगा। रैली के समापन पर ग्राम प्रधान शिवकुमार पटेल ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस के महानिरीक्षक महोदय का ग्राम पंचायत की ओर से धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया 

यह भी पढ़ें ...
23 महीने बाद जेल से रिहा हुए अब्‍दुल्‍ला आजम, बोले- मैं चुनाव लड़ूंगा भी जीतूंगा भी
Daily Insider Desk • Sun, 16 Jan 2022 11:53 am IST
किशोरी को भगा ले जाने का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, लगेगी दुष्कर्म की धारा
Daily Insider Desk • Tue, 29 Nov 2022 12:41 pm IST
आगामी पंचायत चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में हिंसा, टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या...
Daily Insider Desk • Thu, 12 Jan 2023 3:33 pm IST
कांग्रेस ने बीजेपी के लिए सद्बुद्धि यज्ञ कर निकाली प्रायश्चित यात्रा
Daily Insider Desk • Mon, 13 Dec 2021 7:14 pm IST
सेक्स वर्कर बनने से किया इंकार तो पोल खुलने के डर से कर दी गयी अंकिता की हत्या
Daily Insider Desk • Sat, 24 Sep 2022 8:00 pm IST
आराधना मिश्रा एवं पूर्व सांसद व समर्थकों के ऊपर दर्ज मुकदमे को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Daily Insider Desk • Tue, 28 Sep 2021 8:46 pm IST