राजगढ: मिर्जापुर जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर बरहो गांव निवासिनी एक महिला सर्पदंश से अचेत हो गयी। परिजनों ने राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिए। जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर बरहों ग्राम निवासीनी लवंगी देवी 50 वर्ष पत्नी राम सुधारक सिंह को घास काटते समय किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गई। अचेतावस्था में परिजनों ने महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर होने पर, उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक महिला की हालत अभी भी चिंतनीय बनी हुई है।