Read in App

Daily Insider Desk
• Sat, 18 Mar 2023 3:00 pm IST

खेल

सेना में जाने वाली पहली महिला मुक्केबाज ने 83 सेकंड में एंबोस को पछाड़ा

सेना में जाने वाली देश की पहली महिला मुक्केबाज हरियाणा की जैस्मिन ने विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में धमाकेदार आगाज किया है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली इस मुक्केबाज ने 60 भार वर्ग में महज 83 सेकंड के अंदर तंजानिया की मुक्केबाज न्यामबेगा एंबोस को पछाड़ दिया। जैस्मिन ने बाउट की शुरुआत से ही इतने मुक्के बरसाए कि रेफरी को पहले दौर में ही मुकाबला रोकना पड़ा। वहीं हरियाणा की ही शशि चोपड़ा ने 63 भार वर्ग में जीत से शुरुआत की है। उन्होंने कीनिया की मवांगी वांजिरू को 5-0 से पराजित किया, लेकिन चैंपियनशिप में देश को पहली हार का सामना करना पड़ा जब 70 भार वर्ग में चीन की झोउ पेन ने श्रुति यादव को 0-5 से परास्त किया।