Read in App

Daily Insider Desk
• Fri, 15 Jul 2022 3:00 am IST

अपराध

सौतेली मां ने मासूम पर ढ़ाया सितम, गर्म तेल में चिमटा गर्म कर प्राइवेट पार्ट को जलाया

कहते हैं सौतेला ही होता है, वो चाहे मां-बेटी के जैसा ममता वाला रिश्ता ही क्यों न हो। सौतेले व्यवहार की एक ऐसी ही घटना यूपी की राजधानी लखनऊ से सामने आयी है।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के ठाकुरगंज के शांतिनगर निवासी 6 साल की मासूम के निजी अंगों को सौतेली माता ने खौलते तेल से जला दिया। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही मासूम के पिता ने बुधवार रात करीब 11 बजे ठाकुरगंज थाने में आरोपी दूसरी पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात 8 जुलाई की है। पहले तो सौतेली मां ने किसी बात को लेकर मासूम बेटी को बुरी तरह से पीटा। इसके बाद खौलते तेल में चिमटा डालकर उसके निजी अंगों को जला दिया। बुधवार को बेटी दर्द से कराह रही थी। पूछने पर मासूम ने पिता को पूरी घटना बताई।