Read in App

Daily Insider Desk
• Wed, 13 Jul 2022 4:30 pm IST

मनोरंजन

राजकुमार राव ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के दिन को किया याद, कहा- दिल दहला देने वाली खबर थी...

एक्टर राजकुमार राव ने हाल ही में उस पल को याद किया, जब उन्हें अपने 'काई पो चे' के को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु की खबर मिली थी। दोनों सिल्वर स्क्रीन के पीछे एक मजबूत फ्रेंडशिप शेयर करते थे

हाल ही में एक्टर ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत का आकस्मिक निधन उनके लिए 'दिल दहला देने वाला' था। दुखद घटना के दिन अभिनेता को उनके लैंडलाइन नंबर पर एक पत्रकार का कॉल आया, जिसने उन्हें ये खबर दी। इससे राव सदमे में आ गए थे।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेता रहस्यमय परिस्थितियों में अपने अपार्टमेंट में लटके पाए गए थे। तब से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इस मामले की जांच कर रही है। दो साल बाद भी, उनके फैंस उन्हें आज भी याद करते हैं।

उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' जो जॉन ग्रीन की 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' का रूपांतरण थी, एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। फिल्म में संजना सांघी भी मुख्य भूमिका में थीं। रिलीज होने पर फिल्म को दर्शकों से मिली जुली समीक्षा मिली थी।