Read in App

Daily Insider Desk
• Sat, 16 Jul 2022 2:41 pm IST


UP सरकार का बड़ा फैसला, 15 अगस्त को खुले रहेंगे स्कूल-कॉलेज और ऑफिस

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में इस बार 15 अगस्त पर कहीं भी कोई अवकाश नहीं रहेगा। इसे लेकर प्रदेश सरकार ने निर्देश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्‍त) पर सभी स्कूल-कॉलेज, विश्‍वविद्यालय, सरकारी या प्राइवेट ऑफिस और बाजार खुले रहेंगे।

दरअसल, इस बार आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं और इस अवसर पर आजादी का जश्‍न अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। यूपी सरकार ने इसी क्रम में यह फैसला लिया है।

मनाया जाएगा स्वतंत्रता सप्ताह

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 15 अगस्‍त पर सभी स्कूल-कॉलेज और संस्थानों पर साफ-सफाई का कार्यक्रम होगा। साथ ही 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें सभी घरों, सरकारी, गैर सरकारी दफ्तरों और संस्थानों में सार्वजनिक जगहों पर तिरंगा फहराया जाएगा।

केंद्र सरकार आजादी का अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू कर रही है। राज्‍य में भी हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। 11 से 17 अगस्त तक चार करोड़ से ज्यादा तिरंगे फहराये जाएंगे। हर जिले में जिलाधिकारी की अगुआई में कमेटी बनाई गई है। राजधानी लखनऊ में 6.6 लाख घरों-दुकानों पर तिरंगा लहराएगा।

यह भी पढ़ें ...
सीएम योगी ने अखिलेश यादव से पूछा, राजू पाल या उमेश पाल की कोई जाति नहीं थी क्या?
Daily Insider Desk • Wed, 1 Mar 2023 4:33 pm IST
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस
Daily Insider Desk • Fri, 1 Apr 2022 2:28 pm IST
स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी के संकट पर चर्चा की, बोले- सभी को शुद्ध पेयजल मिलना जरूरी
Daily Insider Desk • Tue, 5 Apr 2022 1:00 pm IST
खाद-बीज वितरण में मनमानी करने वाले दुकादारों के लाइसेंस निरस्त
Daily Insider Desk • Sat, 30 Apr 2022 1:03 pm IST
जम्मू: उधमपुर में आठ घंटे में दो धमाके, जांच में जुटी पुलिस और सुरक्षाबल
Daily Insider Desk • Thu, 29 Sep 2022 9:00 am IST
यूपी : नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 37 जिलों में मतदान जारी, सीएम योगी ने किया मतदान...
Daily Insider Desk • Thu, 4 May 2023 9:25 am IST