Read in App

Daily Insider Desk
• Thu, 14 Jul 2022 5:41 pm IST

अपराध

रिक्शा चलाने वाला निकला नकली नोटों का सप्लायार, 42 हजार नकली नोट बरामद

मीरगंज पुलिस ने नकली नोटों के साथ सप्लायर को किया गिरफ़्तार 
बरेली: रिक्शा चालक नकली नोटों का सप्लायर निकला। थाना मीरगंज क्षेत्र में रिक्शा चालक नासिर के पास से दो हजार का एक असली नोट मिला। बाकी सब नकली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शेखूपुरा में बम्बइया चाय की दुकान के पास से पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से दो-दो हजार के 21 नोट बरामद किए गए। 22 वां नोट ही असली था। बाकी नकली। पूछताछ में नासिर ने स्वीकारा कि वह यह नोट मुरादाबाद से वह छोटू नाम के व्यक्ति से लाता था। दोनों मुरादाबाद में रहकर रिक्शा चलाते थे। यही से छोटू ने उसे नकली नोटों के बारे में जानकारी दी। लालच में उसने यह काम शुरू कर दिया।
रोडवेज के पास वह नकली नोटों की सप्लाई देता था। छोटू के बारे में अधिक पूछताछ पर उसने कहा कि वह उसका सिर्फ नाम जानता है। उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। रिक्शा चालक ने स्वीकार किया कि वह नकली नोट खपाने के मामले में बदायूं व मीरगंज में पहले भी पकड़ा जा चुका है। पुलिस अब छोटू के बारे में जानकारी जुटा रही है। आशंका है कि इसके पीछे एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है। थाना मीरगंज के मोहल्ला सरायखाम का मामला है। गिरोह के तार मुंबई तक जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें ...
पूजा हेगड़े ने अपमानजनक व्यवहार के लिए इंडिगो कर्मचारी को जमकर लताड़ा, एयरलाइन ने मांगी माफी
Daily Insider Desk • Fri, 10 Jun 2022 4:30 pm IST
आखिर कतर सरकार ने भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को क्यों किया कैद, साध ली चुप्पी
Daily Insider Desk • Mon, 7 Nov 2022 8:00 pm IST
गन्ना बकाया भुगतान नहीं करने पर मकसूदापुर, तिलहर और पुवायां चीनी मिल को नोटिस जारी
Daily Insider Desk • Tue, 21 Mar 2023 6:30 pm IST
चार दिन पहले लापता हुए दवा व्यापारी का भूसे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Daily Insider Desk • Fri, 20 May 2022 5:40 pm IST
DIOS पर लगाया शिक्षकों को आतंकित करने का आरोप
Daily Insider Desk • Thu, 30 Dec 2021 12:34 pm IST
नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार, मामले में तीसरी बार गया जेल
Daily Insider Desk • Sun, 9 Apr 2023 9:27 pm IST