बहराइच: जिले के शिवपुर ब्लॉक इलाके में एक गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। प्रसव के बाद मां-बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, धर्मकुंडा गांव के रहने वाले मोहित सिंह की पत्नी लकी सिंह को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जिसको लेकर एंबुलेंस के लिए 102 नंबर पर परिजनों ने फोन किया। एंबुलेंस पहुंचने पर गर्भवती महिला को लेकर स्वास्थ्य केंद्र जाने लगे। तभी रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज हो गई। जिसके बाद एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी ने आशा की मदद से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया।
अब दोनों का इलाज इटहा के पीएचसी में चल रहा है और जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।