Read in App

Daily Insider Desk
• Tue, 30 Nov 2021 10:12 am IST


राशन वितरण: 15 करोड़ लोगों को मिलेगा दोगुना राशन, मार्च तक चलेगा अभियान

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना दिवाली पर समाप्त होने के बाद, सभी राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन मिलना  बंद हो गया। जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियमित राशन वितरण योजना के तहत होली तक मुफ्त राशन देने की घोषणा की थी।जिसके बाद प्रधानमंत्री ने भी गरीब कल्याण अन्न योजना को मार्च तक बढ़ा दिया। वहीं अब दोनों योजनाओं के तहत मुफ्त राशन मिलेगा। इधर सीएम की घोषणा से एक लाभ और होगा कि खाद्य तेल, नमक और दाल भी मुफ्त में बांटा जाएगा।

वहीं इस योजना के तहत प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लोगों को दिसंबर से दोगुना मुफ्त राशन देने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। लाभार्थियों को एक यूनिट पर हर माह दस किलो राशन मुफ्त मिलेगा। जबकि अब तक एक यूनिट पर महीने 5 किलो राशन मिलता है। वहीं अंत्योदय कार्डधारकों को मिलने वाला 35 किलो राशन भी दो गुना हो जाएगा। 

गौरतलब है कि, यूपी में अंत्योदय अन्न योजना के तहत लगभग 1 करोड़ 30 लाख 7969 लोग और पात्र लाभार्थी में 13 करोड़ 41 लाख 77983 घेरलू कार्डधारकों को राशन बांटा जाता है। राज्य सरकार ने अप्रैल 2020 से अगस्त 2021 तक 23 लाख 39 हजार 556.740 मीट्रिक टन अनाज बांटा था। 

यह भी पढ़ें ...
बिना मान्यता के चल रहे 11 स्कूलों पर जड़ा ताला, नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण
Daily Insider Desk • Tue, 10 May 2022 8:06 pm IST
कानपुर : गए थे सुरक्षा करने, खुद की जान खतरे में पड़ी, हर्ष फायरिंग से बाउंसर की मौत
Daily Insider Desk • Sat, 26 Nov 2022 8:33 am IST
पहले मैच में गोल नहीं कर सका पिछली बार का उपविजेता क्रोएशिया, मोरक्को के खिलाफ मैच ड्रॉ
Daily Insider Desk • Wed, 23 Nov 2022 6:18 pm IST
कोरोना से याददाश्त चले जाने का बहाना भी नहीं आया काम, सत्येन्द्र जैन की जमानत याचिका खारिज
Daily Insider Desk • Sat, 18 Jun 2022 2:00 pm IST
संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, 19 सितंबर तक जमा कर सकते हैं सैंपल
Daily Insider Desk • Sun, 17 Jul 2022 11:32 am IST
हनुमानगढ़ी के संतों ने फूंका स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला, अखिलेश से की ये मांग...
Daily Insider Desk • Thu, 2 Feb 2023 12:10 pm IST