Read in App

Daily Insider Desk
• Thu, 2 Feb 2023 12:10 pm IST

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी के संतों ने फूंका स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला, अखिलेश से की ये मांग...

अयोध्या : सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या के रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान को लेकर संत समाज ने मोर्चा खोल दिया है। अयोध्या के हनुमानगढ़ी के सैकड़ों संतों ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका और  जूते की माला पहनाई। इस दौरान संतों ने जुलूस भी निकाला। 

संतों ने कहा कि अखिलेश यादव से हम सभी की अपील है कि वे स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं। संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास ने कहा कि यह बयान स्वामी प्रसाद मौर्य का है वो माफ़ी मांगे और साथ ही साथ ये भी कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव सनातन धर्म प्रेमी है।