पुलिस को कई वर्षों से थी तलाश
बरेली: सिरौली पुलिस ने कई वर्षों से फरार चल रहे एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी के 25 हजार रुपए का इनाम रखा था। पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर फरार बदमाश अच्छन पुत्र पिता अब्बास निवासी केसरपुर से गिरफ्तार कर लिया। यह बदमाश के पास से 300 ग्राम अफीम की बरामदगी दिखाई गई है। सिरौली पुलिस के मुताबिक बदमाश सिरौली थाना क्षेत्र का टॉप टेन बदमाश है। उस पर एनडीपीएस के साथ कई 32 गंभीर मुकदमे दर्ज है। अच्छन पशु तस्करी के काम भी लिप्त रहा है। वह पुलिस को चकमा देकर काफी समय से फरार चल रहा था।
एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सिरौली पुलिस ने थाना क्षेत्र के टॉप टेन बदमाश को 300 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अच्छन पर 32 मुकदमे दर्ज है। एक मुखबिर की सूचना पर फरार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी रखा था। अच्छन को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार, उप निरीक्षक मोदी सिंह सहेंद्रपाल, पुष्पेंद्र चौधरी, निर्भय कुमार शामिल थे।