फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री के बाद, “द कश्मीर फाइल्स”
के
एक्टर अनुपम खेर ने देश में चल रही राष्ट्रीय प्रतीक बहस पर रिएक्ट किया है। कई
विपक्षी दलों ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर अशोक की लाट के
शेरों को जानबूझकर खतरनाक और आक्रामक मुद्रा में दिखाने का आरोप लगाया है और
तत्काल बदलाव की मांग की है।
इस बदलाव को सही ठहराते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट किया, अरे भाई! शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही! आख़िरकार स्वतंत्र भारत का शेर है। ज़रूरत पड़ी तो काट भी सकता है! जय हिंद! Video shot at #PrimeMinistersSangrahlaya
अरे भाई! शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही! आख़िरकार स्वतंत्र भारत का शेर है। ज़रूरत पड़ी तो काट भी सकता है! जय हिंद! 🙏🇮🇳🙏 Video shot at #PrimeMinistersSangrahlaya pic.twitter.com/cMqM326P2C
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 13, 2022
वहीं अनुपम खेर को आखिरी बार अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म द
कश्मीर फिक्स में देखा गया था। फिल्म में 90 के दशक में घाटी से कश्मीरी पंडितों
के पलायन की घटनाओं को बयां किया गया है। इसमें पल्लवी जोशी, दर्शन
कुमार और मिथुन चक्रवर्ती ने भी अभिनय किया। अभिनेता अगली बार द सिग्नेचर, उंचाई
और नौटंकी में दिखाई देंगे।