मथुरा: जिले के बलदेव थाना इलाके में बीती रात कासिमपुर के पास पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक सिटी मार्तंड प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि, गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने गुरु पूर्णिमा के दिन बलदेब के गांव सेहत के समीप सीताराम और उनकी पत्नी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद से ही उनकी तलाश की जा रही थी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके आधार पर पहचान की गई।