मनोरंजन
'हार्टलैंड' फेम एक्टर रॉबर्ट कॉर्मियर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, मेरिकन गॉड्स, हार्टलैंड और स्लेशर जैसे टीवी शोज में अपने अभियन के दम पर पहचान बनाने वाले एक्टर रॉबर्ट कार्मियर का निधन हो गया है। जी हां, बताया जा रहा है कि, रॉबर्ट कार्मियर की मौत गिरने से लगी चोट का कारण हुआ है। एक्टर अभी 33 साल के थे। रॉबर्ट की मौत से उनके फैंस स्तब्ध हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।