Read in App

Daily Insider Desk
• Sat, 16 Jul 2022 7:21 pm IST

ब्रेकिंग

बड़ी खबर: लेखपाल भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव, अब 24 जुलाई नहीं इस होगा एग्‍जाम

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती परीक्षा देने की राह देख रहे अभ्‍यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। अब परीक्षा 24 जुलाई की जगह 31 जुलाई को होगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSC) लखनऊ ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए एग्‍जाम की डेट में बदलाव कर दिया है। अब परीक्षा 24 के बजाय 31 जुलाई (रविवार) को होगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि एग्‍जाम से जुड़ी अन्य जानकारियां चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी।


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोजन लखनऊ ने 24 जुलाई को लेखपाल भर्ती परीक्षा की तारीख तय की थी। लेकिन, कांवड़ यात्रा के कारण 24 जुलाई को अभ्‍य‍र्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत आ सकती थी, इसलिए अभ्‍यर्थी परीक्षा में बदलाव की मांग कर रहे थे।

8085 रिक्‍त पदों पर होनी है भर्ती

गौरतलब है कि राजस्व लेखपाल के 8085 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 3271 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2174 पद, अनुसूचित के लिए 1690 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 152 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 798 पद शामिल हैं। यह दूसरी बार जब एग्‍जाम की तारीख आगे बढ़ाई गई हैइससे पूर्व परीक्षा के लिए 19 जून की डेट तय की गई थी।