मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम ने एक बार फिर बंदर पकड़ो अभियान चलाया है। इस अभियान को चलाने के लिए वन विभाग ने नगर निगम को 1 माह तक की अनुमति दी है। अभियान के तहत कंकाली मंदिर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से नगर निम ने 2 दिन में 300 बंदरों को पकड़कर पिंजरे में बंद किया।
इससे पहले भी नगर निगम ने पहले चरण में 1 से 15 सितंबर तक अभियान के तहत बंदर पकड़ो अभियान की शुरुआत की। अभियान चौविया पाडा क्षेत्र से शुरू किया गया। जिसमें 2000 बंदरों को पकड़ने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन नगर निगम ने मात्र 1054 बंदर ही पकड़े इसके बाद नगर निगम की खूब फजीहत हुई। अब फिर से नगर निगम ने वन विभाग से अभियान को चलाने की अनुमति मांगी है। बता दें मथुरा वृंदावन इलाके में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। यहां बन्दर आये दिन कभी किसी का सामान लेकर भाग जाते हैं तो कभी किसी को घायल कर देते हैं।