बरेली: घर के बाहर सो रही महिला की पति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात से इलाके मे हड़कंप मच गया। देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पति की पकड़ के लिए टीम गठित की गई है। एसएसपी ने देर रात 4 बजे घटना स्थल का निरीक्षण किया। महिला की हत्या से इलाके में दहशत है। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना फरीदपुर के गांव धीरपुर निवासी राधे ने बताया कि 35 वर्षीय रिंकी
पत्नी विष्णु रात को घर के बाहर डनलप में सो रही थी। साथ में उनका लड़का दीपक भी
सो रहा था। अचानक रात में अज्ञात लोगों ने आकर धारदार हथियार से रिंकी की हत्या कर
दी। रिंकी के पास सोते बेटे दीपक ने शोर मचाया तो हत्यारे भाग गए। परिवार वाले इकट्ठे
हो गए।
उन्होंने देखा कि अज्ञात लोगों ने रिंकी की धारदार हथियार
से हत्या कर दी। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और
एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस टीम बनाकर जांच शुरू कर दी है। मृतक रिंकी
का पति विष्णु बरेली में चौकीदारी का काम करता है, रात को घर पर
नहीं था। रिंकी के दो लड़के हैं।
एसएससी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि महिला के 12 वर्षीय पुत्र
दीपक से पूछताछ की तो उसने बताया रात में हम लोग सो रहे थे। पापा आए मम्मी के साथ
मारपीट हुई। उसके बाद हत्या करके पापा भाग गए। पुलिस आरोपी पति विष्णु की तलाश कर
रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।