Read in App

Daily Insider Desk
• Sun, 17 Jul 2022 12:55 pm IST


पशु प्रेमियों ने मछुआरे से बचाई कछुए की जान, फिर किया ये काम

शाहजहांपुर: जनपद में गर्रा नी से कछुआ पकड़कर ले जा रहे म‍छुआरे से पशु प्रेमियों ने कछुआ छुड़ाकर ना केवल उसकी जान बचाई बल्कि उसके मुंह में लगे कांटे को निकालकर उसका रेस्क्यू भी किया। इसके बाद कछुए को नदी में छोड़कर उन्‍होंने अपनी खुशी जाहिर की।

दरअसल, वन कर्मचारियों ने गर्रा नदी में कछुओं का संरक्षण किया है। इसके चलते गर्रा नदी में इन दिनों कछुओं की भरमार है। इसी कारण गर्रा नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरे के काटे में एक कछुआ फंस गया। मछुआरे ने कांटे में फंसे कछुए को खाने के लिए अपने लड़के के झोले में छिपाकर घर भेज दिया। लेकिन, रास्ते में निकल रहे दो पशु प्रेमियों ने लड़के को पकड़ लिया और उसके पास से कछुए को बरामद कर लिया। इसके बाद उन्होंने कछुए के मुंह में फंसे कांटे का रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई और गर्रा नदी में छोड़ दिया।