Read in App

Daily Insider Desk
• Sun, 17 Jul 2022 3:18 pm IST

इंटरव्यू

Daily Insider के साथ स्कूली छात्राओं ने किया पौधरोपण

लखनऊ: Daily Insider की एक व्यक्ति एक पेड़ मुहीम के तहत आज चिनहट प्रथम वार्ड स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त इंद्र जीत सिंग, सैकड़ों छात्राओं और लोगों ने पौधरोपण किया। चिनहट प्रथम वार्ड की पार्षद स्नेहलता राय के प्रतिनिधि अरुण राय ने कहा कि प्रदेश सरकार तो अपने स्तर पर लगातार पौधरोपण को लेकर एक बड़ी मुहिम चला रही है। और हम सब कार्यकर्ता भी सरकार की मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही पौधरोपण अभियान में लगातार लोगों को जागरुक कर जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा आज Daily Insider की एक व्यक्ति एक पेड़ मुहिम से जुड़कर पौधरोपण किया। उन्होंने कहा पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। वर्तमान में मौसम का मिजाज पर्यावरण को हो रहे नुकसान की कहानी बता रहा है। पौधरोपण करना आज के समय में बहुत जरूरी है। हर परिवार के सदस्य को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का जिम्मा भी उठाना चाहिए। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश बहुत जल्द पौधरोपण को लेकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। पौधरोपण को लेकर महाअभियान का सरकार पूरी तरह से समर्थन कर रही है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसे जोड़ने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। और बच्चों के माध्यम से उनके अभिवावकों तक जागरूकता पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।