Read in App

Daily Insider Desk
• Tue, 12 Jul 2022 6:01 pm IST

इंटरव्यू

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान: इन समस्याओं पर फोकस कर रहा लखनऊ नगर निगम

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने में नगर निगम का महत्वपूर्ण योगदान रह है। इसी कड़ी में लखनऊ नगर निगम भी अभियान को सफल बनाने की जद्दोजेहद में लगा हुआ है। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में कई विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जनपद के नालों व नालियों को नियमित रूप से साफ़ किया जा रहा है। सेनेटाइजेशन के साथ साथ नियमित रूप से प्रत्येक जोन में फोगिंग का कार्य करवाया जा रहा है।

संचारी रोगों के नियंत्रण में विशेष भूमिका निभाता है नगर निगम: नगर आयुक्त

डेली इनसाइडर से ख़ास बातचीत में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में नगर निगम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सफाई व्यवस्था के साथ-साथ स्पेसिफिक घटकों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। लखनऊवासियों को स्वच्छ पेयजल मिले, इसके लिए जलकल विभाग के समन्वय बैठा कर कार्य किया जा रहा है। इसके साथ-साथ वृहद् स्तर पर सैनिटाइजेशन व फागिंग का कार्य करवाया जा रहा है। हम क्लोरीन की टेबलेट बांट रहे हैं।

मलिन बस्तियों पर दिया जा रहा है ध्यान: इंद्रजीत सिंह

वहीं, नगर आयुक्त ने बताया है कि अभियान के तहत राजधानी स्थित मलिन बस्तियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बस्तियों में एंटी लार्वा का नियमित रूप से छिड़काव किया जा रहा है। बस्तियों में स्वच्छ पानी पहुंचे इसके लिए भी जलकल विभाग से लगातार संपर्क साधा जा रहा है। साथ ही मलिन बस्तियों में क्लोरीन की टेबलेट वितरित की जा रही हैं। उन्होंने बताया, दूषित पानी पीने से डायरिया जैसी बीमारियां हमें जकड़ लेती हैं, हमारा प्रयास है कि पूरे शहर में साफ़ और स्वच्छ पानी पहुंचे।