हरदोई: शहर कोतवाली इलाके के बहलौली गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें जमकर चले लाठी-डंडों की वजह से एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गांव के रहने वाले अमर सिंह के बच्चे बीती रात को छत पर लेटे हुए थे। तभी किसी बच्चे ने बगल के रहने वाले रूपसिंह के आंगन में थूक दिया था। जिसको लेकर विवाद हो गया। रूपसिंह परिवार के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर आए और उन्होंने हमला बोल दिया। जिसमें 13 लोग घायल हो गए।