Read in App

Daily Insider Desk
• Fri, 26 May 2023 8:30 am IST

मनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर शेयर की नो मेकअप लुक की तस्वीर, फैंस दे रहे ये प्रतिक्रिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी शानदार एक्टिंग और ख़ूबसूरती से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। उनकी देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस उनके लुक्स और सिम्प्लिसिटी पर खूब प्यार लुटाते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना नो मेकअप लुक शेयर किया है जिस पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वे बिना मेकअप के दिख रही हैं। हालांकि उन्होंने अपने चेहरे को कैप से कवर कर रखा है। लेटेस्ट तस्वीर में वे ग्रीन कलर की कैजुअल ड्रेस में नजर आ रही हैं। फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि वे   कहीं सुकून भरी जगह में आराम फरमा रही हैं।
एक्ट्रेस ने इस लुक की फैंस भी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- ईस्ट ऑर वेस्ट, दीपिका पादुकोण इज द बेस्ट। वहीं दूसरे ने कमेंट किया- चेहरा है या चांद खिला है। इसके अलावा कई सारे फैंस उनकी फोटोज पर फायर और हार्ट इमोजी शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।