Read in App

Daily Insider Desk
• Sat, 18 Mar 2023 3:37 pm IST


ओज कवयित्री शिल्पी सक्सेना के राम राज्य गीत पर श्रीराम के नारों से नारों से गुंजायमान हो उठा रिसॉर्ट

बरेली: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा निर्मल रिसॉर्ट बरेली में होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें कवियों ने अपने कविता पाठ से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। ओज की कवयित्री शिल्पी सक्सेना ने पढ़ा कि, "लिखना है गीत लिखो जन के, मन के गीतों का क्या होगा। पायल घुंघरू-कंगन-चंदन, मन के वंदन का क्या होगा। जूड़ा-लाली-बिंदिया-काजल, सावन भादों काले बादल। चंचल पुरवा चंचल चितवन, आंचल के रंग का क्या होगा। तथा श्रीराम राज्य को परिभाषित करते हुए कहा कि, राम राज की ओर चलें अब राम राज की ओर, श्री राम जय जय श्री राम गूंजे चारों ओर। एक घाट पर पिएं साथ में सभी जनें अब नीर, कोई न निर्धन पीड़ित कोई पड़े न विपदा भीर, न्याय मिले बस एक भाव से रहे न कोई भेद, सड़क मार्ग निर्विघ्न रहें सब हो तरुवर और नीर। नीच ऊंच का भेद रहे न रहे सनातन भाव, ज्ञानवान शिक्षित हों सारे हो न कुछ अपवाद। मधुर वचन के भाव रहे सब हो न ईर्ष्या द्वेष, भाव इस तरह रहे सभी के जब भी हो संवाद। घण्टे-शंख बजे मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त भोर, हो निर्विघ्न सभी का जीवन रहे न कोई रोग। प्रगति पथ पर बढ़ते जाएं आयें नए विचार, कर्म करें निश्चिंत रहें सब राम हाथ में डोर। डॉ निशा शर्मा ने पढ़ा, सच्चा सौदा कर लिया मैंने, तुमसे प्यार कर लिया मैंने। कवयित्री सरोज सरग़म ने पढ़ा,  मैं तुम्हारी ही चित्रकारी हूं, इश्क में दिल जान हारी हूँ। निर्मल सक्सेना ने लगाया हास्य का ठहाका लगवाया। गीतकार व कवि कमल के गीतों पर श्रोता खूब झूमे। कवि सम्मेलन में कवि रोहित राकेश का अद्भुत संचालन रहा। कार्यक्रम के आरंभ में दीप प्रज्वलन कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी विधायक राघवेन्द्र शर्मा, मीरगंज विधायक डी सी वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन अग्रवाल ने की। सरंक्षक विष्णु अग्रवाल, शिखा मेहरोत्रा, शालिनी जौहरी आदि उपस्थित रहे।