Read in App

Daily Insider Desk
• Fri, 15 Jul 2022 12:21 pm IST

ब्रेकिंग

प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती की पिता ने की हत्या, आरी से रेता गला

फिरोजाबाद: जिले के उत्तर थाना इलाके में एक पिता ने अपनी बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। बेटी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर युवती अपने पिता पर शादी का दबाव बना रही थी। शुक्रवार को पिता और बेटी में इसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद पिता ने आरी से बेटी की गर्दन काट दी। 

थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला तिलकनगर निवासी मनोज राठौर चूड़ी झलाई का काम करते हैं। उनकी बेटी रूचि के प्रेम संबंध एटा निवासी युवक सुधीर पचौरी से थे। वह अकसर युवक से मिलती जुलती थी। इसकी जानकारी जब पिता को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। बेटी को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। वह शादी के लिए परिवार पर दबाव बनाने लगी थी। 

शुक्रवार को सुबह दोनों मे शादी की बात को लेकर झगड़ा होने लगा। तभी मनोज राठौर ने बेटी की आरी से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें ...
यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रों से सीएम योगी ने की मुलाकात, भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
Daily Insider Desk • Wed, 22 Jun 2022 2:15 pm IST
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
Daily Insider Desk • Fri, 17 Sep 2021 8:59 pm IST
बरेलीः हिन्दू युवा वाहिनी ने विवादित किताबों को बेचने वालों पर की कार्रवाई की मांग
Daily Insider Desk • Tue, 12 Jul 2022 9:05 am IST
हैप्पी बर्थडे मनजोत सिंह: फुकरे स्टार की लेटेस्ट और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर डालें एक नजर...
Daily Insider Desk • Thu, 7 Jul 2022 12:53 pm IST
जिलाधिकारी और एसएसपी ने तहसील दिवस में सुनी शिकायतें
Daily Insider Desk • Sat, 18 Jun 2022 10:09 pm IST
शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक
Daily Insider Desk • Mon, 14 Mar 2022 9:13 am IST