Read in App

Daily Insider Desk
• Sat, 18 Mar 2023 7:30 pm IST

अपराध

जमीन की लालच में मेरे देवर की हो सकती है हत्या: नीलम

बस्ती: रूधौली थाना क्षेत्र के करमहिया निवासी दिनेश कुमार उपाध्याय के कथित अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है। शनिवार को दिनेश कुमार उपाध्याय की भाभी नीलम ने अपर पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर जोन और गोरक्षनाथ स्थित मुख्यमंत्री के शिविर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। कहा कि उसका देवर दिनेश ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह के चंगुल में है। उसकी सम्पत्ति का बैनामा कराकर उसके देवर  के साथ कोई भी कृत्य हत्या तक किया जा सकता है। नीलम के अनुसार अपर पुलिस महानिरीक्षक और मुख्यमंत्री के शिविर कार्यालय से उसे न्याय की आश्वासन मिला है।
दिनेश कुमार उपाध्याय की भाभी नीलम पत्नी देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने पत्र में  कहा है कि उसके देवर दिनेश कुमार उपाध्याय मंद बुद्धि के हैं उसका अपहरण कर उसके हिस्से की सारी जायदाद बिकवाकर कुछ लोग उसे गायब करा देना चाहते हैं। उसने अपने देवर की सुरक्षित बरामदगी की मांग किया। करमहिया निवासिनी नीलम ने पत्र में कहा है कि उसके  पति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय की तबियत काफी खराब रहती है उसके  देवर दिनेश कुमार उपाध्याय कम बुद्धि के है अकसर घर से बिना बताये चले जाया करते थे तथा किसी प्रकार उनको खोज कर घर लाया जाता था। कोरोना काल के पूर्व उसके देवर दिनेश कुमार उपाध्याय पुत्र रामशब्द बिना घर पर बताये चले गये तथा कोरोना में देश व्यापी बन्दी के कारण वापस नही आ सके।