Read in App

Daily Insider Desk
• Sat, 18 Mar 2023 7:30 pm IST

अपराध

जमीन की लालच में मेरे देवर की हो सकती है हत्या: नीलम

बस्ती: रूधौली थाना क्षेत्र के करमहिया निवासी दिनेश कुमार उपाध्याय के कथित अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है। शनिवार को दिनेश कुमार उपाध्याय की भाभी नीलम ने अपर पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर जोन और गोरक्षनाथ स्थित मुख्यमंत्री के शिविर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। कहा कि उसका देवर दिनेश ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह के चंगुल में है। उसकी सम्पत्ति का बैनामा कराकर उसके देवर  के साथ कोई भी कृत्य हत्या तक किया जा सकता है। नीलम के अनुसार अपर पुलिस महानिरीक्षक और मुख्यमंत्री के शिविर कार्यालय से उसे न्याय की आश्वासन मिला है।
दिनेश कुमार उपाध्याय की भाभी नीलम पत्नी देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने पत्र में  कहा है कि उसके देवर दिनेश कुमार उपाध्याय मंद बुद्धि के हैं उसका अपहरण कर उसके हिस्से की सारी जायदाद बिकवाकर कुछ लोग उसे गायब करा देना चाहते हैं। उसने अपने देवर की सुरक्षित बरामदगी की मांग किया। करमहिया निवासिनी नीलम ने पत्र में कहा है कि उसके  पति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय की तबियत काफी खराब रहती है उसके  देवर दिनेश कुमार उपाध्याय कम बुद्धि के है अकसर घर से बिना बताये चले जाया करते थे तथा किसी प्रकार उनको खोज कर घर लाया जाता था। कोरोना काल के पूर्व उसके देवर दिनेश कुमार उपाध्याय पुत्र रामशब्द बिना घर पर बताये चले गये तथा कोरोना में देश व्यापी बन्दी के कारण वापस नही आ सके।
यह भी पढ़ें ...
प्रभास के जन्मदिन पर रिलीज हुआ फिल्म आदिपुरुष का पोस्टर, यहां देखें...
Daily Insider Desk • Sun, 23 Oct 2022 12:30 pm IST
शाइन सिटी बिग स्कैम की जांच में सुस्ती, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एजेंसियों को लताड़ा...
Daily Insider Desk • Sat, 5 Nov 2022 8:39 am IST
प्रारंभिक पोषण से बच्चों में बरकरार रहेगी प्रतिरोधक क्षमता
Daily Insider Desk • Fri, 9 Sep 2022 5:15 pm IST
बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे की जांच आज से शुरू, 15 दिनों में सौंपी जाएगी रिपोर्ट
Daily Insider Desk • Tue, 23 Aug 2022 12:14 pm IST
भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकारें विकास और किसान विरोधीः भगवत
Daily Insider Desk • Sun, 19 Jun 2022 10:13 am IST
कानपुर हिंसा का मुख्य आरोपी अफजाल कोर्ट में सरेंडर कर पहुंचा जेल, पांच दिन बाद पुलिस को लगी भनक
Daily Insider Desk • Tue, 22 Nov 2022 2:37 pm IST