Read in App

Daily Insider Desk
• Thu, 25 May 2023 6:15 pm IST

राजनीति

बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारी दो गुटों में बटे

बरेली: कर्मचारी कल्याण कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बृहस्पतिवार की सुबह कमेटी के सचिव से मिलने वाले डेलीगेशन‌ को कर्मचारी संगठन को फर्जी बताया। उन्होंने कहा वह इस बाबत कोई भी निर्णय लेने के लिए अधिकृत नहीं है।‌ सचिव देव मूर्ति से मिलने वाला डेलिगेशन, कर्मचारी कल्याण सेवा समिति अपनी मांगों पर अडिग है। बरेली कॉलेज बरेली कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बताया आज जो कर्मचारी प्रबंध समिति सचिव से मिले हैं, वह यूनियन के बैनर तले नहीं मिले हैं न ही संगठन को कुछ भी सूचना है। यह सरासर अनुशासनहीनता है और जिन लोगों के नेतृत्व में मिल रहे हैं, उनमें से रविंदर सहारा और संजीव यादव को संगठन में अनुशासनहीनता पर पहले ही निष्कासन किया जा चुका है। संगठन का नाम बदनाम कर रहे और पहले तालाबंदी करवाते हैं, फिर यही लोग अपने निजी हितों के लिए सचिव से मिल रहे हैं। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के सभी पदाधिकारी हमारे साथ हैं और हम मजबूती से प्रबंध समिति का विरोध करते हैं। अन्याय किसी भी तरह से सहन नहीं किया जाएगा। हमारी डिमांड है अस्थाई कर्मचारियों को महंगाई को देखते हुए 20000 रुपये वेतन किया जाए, स्थाई किया जाए, प्रोन्नत किया जाए और शोषण उत्पीड़न बंद किया जाए। शीघ्र ही कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के बैनर तले मंडलायुक्त से मिलकर प्रबंध समिति की शिकायत करूंगा।