Read in App

Daily Insider Desk
• Fri, 15 Jul 2022 3:52 pm IST

ब्रेकिंग

पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी : पंडित सुशील पाठक


बोले- ऑक्सीजन की कमी को पूरा करते है पेड़-पौधे

इनसाइडर की एक व्यक्ति-एक पेड़ लगाने की मुहिम सबसे खास 

बरेली: शहर के प्रख्यात समाजसेवी पंडित सुशील पाठक ने डेली इनसाइडर की मुहिम एक व्यक्ति, एक पेड़ अभियान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह भी इस मुहिम में एक पौधा रोपित करके अभियान में अपनी भागीदारी कर रहे है। यही पौधा एक दिन पेड़ बनेगा तो बहुत से राहगीरों को छाया देगा। 

पंडित सुशील पाठक ने गांधी उद्यान की नवग्रह वाटिका में एक फलदार एवं छायादार वृक्ष का पौधा रोपित किया। उन्होंने पौधा रोपित करने के बाद इनसाइडर से वादा किया कि वह उसकी देखभाल तब तक करते रहेंगे, जब तक वह बड़ा नहीं हो जाता। सुशील पाठक ने डेली इनसाइडर से बातचीत करते हुए कहा कि उनके अभियान के लिए बहुत बहुत बधाई देते है। यह एक नेक कार्य है।  दो साल पहले हम सबने देखा की कोरोना महामारी आई। उस समय देश में ऑक्सीजन की किल्लत हो गई थी।  लोग ऑक्सीजन की कमी के चलते मर रहे थे। 
अगर पेड़ लगेंगे तो ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी।  पेड़ों से एक तरफ छाया प्राप्त होने के साथ ऑक्सीजन तो मिलेगी। वही पर्यावरण को भी संरक्षित किया जा सकेगा। वह चाहते है कि लोग ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित करे ताकि समाज को प्राकृतिक ऑक्सीजन मिले। हमे हॉस्पिटल में जाकर कृतिम ऑक्सीजन लेने की आवश्यकता नहीं पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि इसी कड़ी में नवग्रह वाटिका में वृक्ष रोपित किये है। वह ऐसा पहले भी करते आये है।

कौन है पंडित सुशील पाठक 

पंडित सुशील पाठक श्री शिरडी साई मंदिर के सर्वराकार है। वह बरेली में मंडल में समाजसेवी के रूप में जाना चाहते है। वह सामाजिक मामलों को प्रशासन के सामने उठाते रहते है। वह अपने जीवन में कई सौ गरीब कन्याओं के विवाह के साथ शिक्षा के क्षेत्र में दखल रखते है। हाल में ही उन्होंने एक सरकारी स्कूल भी गोद लिया है।