अलीगढ़: जिले के बन्ना देवी थाना इलाके में खेरेश्वर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, बन्नादेवी के कामाख्या मंदिर के पास रहने वाले 55 वर्षीय जसवंत सिंह अपने दोस्त के साथ एक प्लॉट दिखने के लिए गए थे। प्लॉट देखने के बाद दोनों घर वापस जा रहे थे। तभी दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। दोनों अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।