Read in App

Daily Insider Desk
• Thu, 18 Aug 2022 10:57 am IST

ब्रेकिंग

संयुक्त किसान मोर्चा आज से शुरू करेगा 75 घंटे का धरना-प्रदर्शन, पहुंचने लगे किसान

लखीमपुर:  देश की आजादी के 75 साल वर्ष पूरे होने के मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा ने 75 घंटे तक धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। किसान अपनी मांगों को लेकर धरना देंगे। जिसमें देशभर से करीब एक लाख किसानों के शामिल होने की संभावना है। राकेश टिकैत ने बुधवार को धरना स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा कि शुक्रवार तक करीब एक लाख किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। देश के कई राज्यों से किसान पहुंचेंगे। सभी किसान राजापुर मंडी में धरना-प्रदर्शन करेंगे। किसानों के लिए लंगर की व्यवस्था गुरुद्वारे की ओर से की गयी है। किसान आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 घंटे का धरना प्रदर्शन करेंगे।