Read in App

Daily Insider Desk
• Sat, 18 Mar 2023 4:27 pm IST


आपसी विवाद में गोली लगने से महिला की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर: जिले के महोली क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान हुयी गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गयी है। अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने शनिवार को बताया कि बीती रात कुसैला गांव में पंचम राठौर अपने मकान पर लेटा था कि गांव के वीरेंद्र एवं विनीत वर्मा मोटरसाइकिल से उसके दरवाजे से निकले और छींटाकशी की। विरोध जताने पर दोनो अपने घर चले गए और कुछ देर बाद अवैध असलहा लेकर पंचम के मकान पर पहुंच गए। दोनों पंचम से गाली-गलौज करने लगे। घर के बाहर शोर शराब सुनकर पंचम की पत्नी कांति बाहर निकल आई और उसने गाली-गलौज करने का विरोध किया। बात बढ़ने पर विनीत ने अपने तमंचा से कांति पर जन लेवा हमला करते हुए गोली मार दी। सीने में गोली लगने से कांति की मौत हो गई। रात के सन्नाटे में गोली की आवाज सुनकर परिवार सहित गांव के तमाम लोग घरों से बाहर आ गए। गांव वालों को देख दोनों भाई विनीत और वीरेंद्र मौके से भाग गए। देर रात हुई हत्या की वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी घुले सुशील चंद्रभान, एएसपी सहित सीओ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। देर रात चली दबिश के बाद पुलिस ने विनीत और वीरेंद्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें ...
गाजियाबाद : 6 और 9 साल की बच्चियों से दुष्कर्म, आइसक्रीम दिलाने ले गया था आरोपी...
Daily Insider Desk • Sun, 21 Aug 2022 2:00 am IST
टाइल्‍स लगवाने के बाद नहीं किया भुगतान, वेंडर ने घर के बाहर खड़ी मर्सिडीज में लगाई आग
Daily Insider Desk • Wed, 14 Sep 2022 3:24 pm IST
देवरिया में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहा शिक्षक बर्खास्त, वेतन की होगी वसूली
Daily Insider Desk • Sun, 8 Jan 2023 5:42 pm IST
स्कूल की जमीन पर हुआ अतिक्रमण, खानापूर्ति में जुटा प्रशासन
Daily Insider Desk • Sat, 2 Jul 2022 6:25 pm IST
पति से बेवफ़ाई न करने पर पूर्व प्रेमी ने दी जल्लादों वाली सज़ा, ख़बर पढ़कर काँप उठेगी रूह
Daily Insider Desk • Mon, 21 Nov 2022 12:27 pm IST
शादी के बाद जल्द ही साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे सिड-कियारा, एक्टर ने लॉक की स्क्रिप्ट
Daily Insider Desk • Tue, 7 Mar 2023 3:30 am IST