बरेली: बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों के लिए यह राहत भरी खबर हो सकती है। जल्द ही उनकी समस्याओं का निराकरण होने की उम्मीद है। कमेटी के सचिव देव मूर्ति ने कर्मचारियों की बात को सुनकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए समय सीमा तय कर दी है।
बरेली कॉलेज बरेली के अस्थाई कर्मचारी काफी अरसे से वेतन
सहित अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी कोई
सुनवाई नहीं हो रही। इस बाबत उन्होंने गुरुवार को मैनेजिंग कमेटी के सचिव देव
मूर्ति से रूबरू होकर अपनी समस्याओं से अवगत कराकर निराकरण करवाने की गुहार लगाई।
सचिव ने पांच दिन के अंदर
उनकी समस्याओं का निराकरण करवाने का आश्वासन दिया।
कई बार तालाबंदी और आंदोलन किया गया
बता दें कि इसके लिए कई बार तालाबंदी और आंदोलन भी हुआ, लेकिन उनकी
समस्या का समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने अपनी पांच सूत्रीय मागों को लेकर
प्राचार्य कार्यालय और लाइब्रेरी में ताला जड़ दिया था। इस दौरान प्राचार्य डॉ. ओपी
राय व अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम नहने राम ने परीक्षा का हवाला देकर ताले को खुलवा
कर उनकी समस्या का जल्द निस्तारण करने की बात कही थी।
इस दौरान रविन्द्र सहारा, संजीव यादव, महेंद्र सिंह गंगवार,
केपी,जीवन चंद पंत, रघुनाथ मिश्रा, शैलेश मिश्रा, रामकुमार
कन्नौजिया, दीपक कुमार, दिनेश, आदिल मसूद, नानक चंद, हरदुआरी लाल, सुनील कुमार आदि
मौजूद रहे।