Read in App

Daily Insider Desk
• Wed, 23 Feb 2022 2:13 pm IST

राजनीति

Up Election 2022: फतेहपुर में मतदान के तीसरे चक्र में जहानाबाद विधानसभा ने मारी बाजी, जानिए 11 से 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत

फतेहपुर में जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं ने घर से निकल कर वोट करना शुरू कर दिया है। सुबह से शुरू हुए मतदान चक्र के तीसरे राउंड में अब तक 40.07 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान के लिए अभी कई चक्र बाकी हैं। ऐसे में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की पूरी संभावना है। हालांकि सदर विधानसभा ने खागा विधानसभा को पीछे छोड़ते हुए खुद को आगे कर लिया है। अब खागा कम मतदान के साथ सबसे नीचे है। 



जहानाबाद विधानसभा ने मारी बाजी

वहीं 238 जहानाबाद विधानसभा 44.70 प्रतिशत मतदान के साथ शीर्ष पर है। जबकि 239 बिन्दकी विधानसभा 43.50 प्रतिशत मतदान के साथ दूसरे स्थान पर है। 241 अयाह शाह विधानसभा 42.00 प्रतिशत मतदान के साथ तीसरे नम्बर पर है। 242 हुसैनगंज विधानसभा 39.40 प्रतिशत मतदान के साथ चौथे नम्बर पर है। सदर विधानसभा ने सुधार करते हुए पाचवां स्थान तहसील को मिला है। यहां पर 37.00 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि 243 खागा विधानसभा 35.56 प्रतिशत मतदान के साथ छठवें नम्बर पर है। इस तरह दोपहर एक बजे तक जिले में 40.07 प्रतिशत मतदान हुआ है। 



सुबह 9 से 11 बजे तक मतदान

दूरसे चक्र में सबसे ज्यादा मतदान हुसैनगंज में दर्ज किया गया है। तो वहीं सदर विधानसभा में सबसे कम मतदान हुआ है। सुबह नौ से 11 बीच मतदाताओं में तेजी दिखनी शुरू हुई। जिसमें सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा 242-विधानसभा हुसैनगंज में  24.50 प्रतिशत, 241-विधानसभा अयाह शाह में 23 प्रतिशत, 243-विधानसभा खागा में 23 प्रतिशत, 238-विधानसभा जहानाबाद में 21.76 प्रतिशत, 239 विधानसभा बिन्दकी में 21.20 प्रतिशत और  240 विधानसभा सदर में 21 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस तरह जिले में सुबह 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत 22.41 हुआ था। 

सुबह सात बजे से 9 बजे तक पहला चक्र

सुबह सात बजे से शुरू हुए पहले चक्र में 238 विधानसभा जहानाबाद में सबसे अधिक 10.32 प्रतिशत मतदान हुआ। अयाहशाह विधानसभा में 10 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। तो वहीं तीसरे नम्बर पर 239 बिंदकी विधानसभा है। यहां पर 9.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। चौथे नम्बर पर 242 हुसैनगंज विधानसभा है। यहां पर 9.27 प्रतिशत मतदान हुआ। पांचवें नम्बर पर 243 विधानसभा खागा है। यहां पर 8.07 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी विधानसभा में सदर विधानसभा सबसे पिछड़ी निकली। यहां पर पहले दो घंटे में केवल 6 प्रतिशत ही मतदान हुआ है।