रूड़की के भगवानपुर क्षेत्र में नाबालिग बेटी से पिता ने लगभग दो साल तक दुष्कर्म किया। फिलहाल मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने किशोरी के स्कूल की प्रधानाचार्य की तहरीर पर छात्रा के पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि, बिहार के जिला रोहतास के थाना नटवार क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति एक फैक्टरी में टेक्नीशियन का काम करता है।
आरोप है कि आरोपी पिता दो साल से नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। लेकिन पिता की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य और मां को मामले की जानकारी दी।
छात्रा की आपबीती सुनकर प्रधानाचार्य और मां छात्रा को लेकर भगवानपुर थाने पहुंचे।
उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। साथ ही प्रधानाचार्य की ओर से छात्रा के पिता के खिलाफ तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि, तहरीर के आधार पर छात्रा के पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।