प्रयागराज: कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने प्रयागराज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा को घेर रही है।
शनिवार
को कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रयागराज का दौरा करके जमीनी हकीकत का पता
लगाने का प्रयास किया। इस प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और प्रमोद तिवारी शामिल रहे।
जनता
भाजपा से ऊबी: सलमान खुर्शीद
कांग्रेस
के प्रतिनिधि मंडल ने मलिन बस्ती में जाकर लोगों से मुलाकात की और उसके बाद व्यापर
से जुड़े लोगों की नब्ज टटोली। इसके बाद मीडिया से बातचीत में सलमान खुर्शीद ने कहा, देश में गरीबी बढ़ रही और इसके पीछे
बीजेपी की जो सोच है वही कारण है। बीजेपी की सरकार से जनता ऊब चुकी है।
वहीं, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, उन्होंने मलिन बस्ती में जाकर लोगों से मुलाकात की है। कांग्रेस ये काम कई महीने पहले ही शुरू कर चुकी है। कांग्रेस जमीन पर जनता की समस्याओं को संजह रही है और उसका निदान कैसे होगा इस पर तैयारी कर रही है। उनके मुताबिक सबसे ज्यादा जनता गरीबी और बेरोजगारी से परेशान है और उसका कारण बीजेपी की नीतियां हैं।