Read in App

Daily Insider Desk
• Mon, 15 Nov 2021 9:53 pm IST

ब्रेकिंग

महिला नेत्री सुनीता सिंह को सपा महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया

आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए समाजवादी पार्टी ने जिले की तेजतर्रार महिला नेत्री सुनीता सिंह को सपा महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। आज नेहरू हाल में समारोह स्वागत समारोह का आयोजन कर समाजवादी पार्टी महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद सुनीता सिंह का भव्य स्वागत किया गया।
पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक नफीस अहमद, कल्पनाथ पासवान, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, प्रेमा यादव नगर पंचायत निज़ामाबाद अध्यक्ष सहित दिग्गज सपा नेताओं ने सुनीता सिंह का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सुनीता सिंह अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने में कामयाब रहेंगी।
इस दौरान सुनीता सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार में महिलाएं नौजवान और किसान सभी परेशान हैं आए दिन महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही हैं बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है। इसलिए 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सपा सरकार बनेगी। 
यह भी पढ़ें ...
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट आई सामने, जानिए सिनेमाघरों में कब दे रही है दस्तक
Daily Insider Desk • Sat, 1 Oct 2022 8:30 pm IST
पत्नी उपासना के साथ जंगलों की सैर पर निकले राम चरण, देखिए मजेदार वीडियो
Daily Insider Desk • Fri, 4 Nov 2022 6:30 pm IST
अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा है: कांग्रेस
Daily Insider Desk • Mon, 27 Jun 2022 7:33 pm IST
पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर शुरू की काठगोदाम से मुंबई सेंटल तक स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन
Daily Insider Desk • Sun, 5 Mar 2023 7:00 pm IST
धर्म में विश्वास रखते हैं तो मत करिए ये हरकतें वरना हो जाएंगे तबाह, जान लीजिये क्या कहता है गरुण पुराण
Daily Insider Desk • Mon, 23 Jan 2023 8:00 am IST
महराजगंज में यात्री वाहन पलटने से मासूम की मौत, छह अन्य घायल
Daily Insider Desk • Thu, 2 Mar 2023 2:17 pm IST