Read in App

Daily Insider Desk
• Sun, 17 Jul 2022 7:29 pm IST


ICSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में चार बच्‍चे अव्‍वल, लखनऊ की कनिष्‍का मित्तल टॉपर

नई दिल्‍ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से ICSE बोर्ड यानी 10वीं कक्षा के परिणाम रविवार को जारी कर दिया गया है। इस वर्ष आइसीएसई 10वीं रिजल्ट में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.97 फीसदी दर्ज किया गया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.98 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का 99.97 फीसदी रहा है।

इस वर्ष ICSE हाईस्‍कूल की बोर्ड परीक्षा में चार छात्रों को पहला स्‍थान मिला है। इन सभी छात्रों ने 499 अकं यानी 99.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा में 33 छात्रों ने दूसरा स्थान हासिल किया है, जिनमें लखनऊ के सीएमएस महानगर की सरिया खान, राइना कौशल और सीएमएस गोमतीनगर की किश्तीज नारायण को 99.60 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं, 71 छात्रों ने देश भर में तीसरा स्थान हासिल किया है।

ICSE बोर्ड 10वीं की परीक्षा में टॉपर चार बच्‍चे  

 

इन स्टेप्स से देखिए ICSE Result 2022

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।

होम पेज पर, 'ICSE Result 2022' लिंक पर क्लिक करें।

अब कोर्स, इंडेक्स नंबर, UID व कैप्चा कोड दर्ज करें।

आपका 'ICSE Class 10th Result 2022' स्क्रीन पर खुल जाएगा।

इसे चेक और डाउनलोड करें।

स्‍टूडेंट्स, रिजल्ट की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते हैं।

2 लाख से ज्‍यादा विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा  

आपको बता दें कि कोरोना महामारी के चलते 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सावधानी बरतती गई थी। इस परीक्षा में 2,31,063 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। आज इन सभी छात्रों का इंतजार खत्‍म हो गया है। CISCE ने देश के विभिन्न केंद्रों पर कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल, 2022 से लेकर 23 मई, 2022 तक किया था। 

यह भी पढ़ें ...
पसंद की जा रही है बलिया में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग
Daily Insider Desk • Mon, 14 Mar 2022 6:56 pm IST
KBC 14 के मंच पर दिखा अमिताभ बच्चन का ‘डॉन’ मूवी वाला अवतार, पान लगाकर पूरी की कंटेस्टेंट की इच्छा
Daily Insider Desk • Fri, 2 Dec 2022 1:30 pm IST
23 साल की हुईं सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा, इस गाने से रातोंरात बन गयी थी स्टार...
Daily Insider Desk • Thu, 3 Nov 2022 9:30 am IST
रामगोपाल यादव की पुस्तक विमोचन में बोले मनोज झा, कहा- अखिलेश यादव को भूतपूर्व मुख्यमंत्री बोलने का मन नहीं करता
Daily Insider Desk • Tue, 23 Nov 2021 1:42 pm IST
सलमान से मिलने के लिए फैन ने चलाई 1100 किमी साइकिल, जबलपुर से मुंबई पहुंचा शख्स
Daily Insider Desk • Tue, 3 Jan 2023 12:30 pm IST
शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली हैं 'बालिका वधु' की गहना, Social Media पर साझा किया दिल छू लेने वाला वीडियो
Daily Insider Desk • Sun, 11 Dec 2022 12:55 pm IST