बुलंदशहर: भाजपा की जन विश्वास यात्रा खुर्जा में रात्रि विश्राम करने के बाद पहासू की तरफ रवाना हुई। जहां गांव करोरा स्थित एक मैरिज होम में सभा का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह समेत अन्य भाजपा नेताओं ने विपक्षी पार्टियों पर कटाक्ष किए।
सोमवार को करोरा गांव में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि सपा का यह गठबंधन नहीं, ठगबंधन है। लोगों को लूटने के लिए यह ठगबंधन बना है। 2012 से लेकर 17 तक की बात करें, तो उस समय दोषी बाहर होते थे और निर्दोष जेल में होते थे। दलाली चरम पर थी। अब फिर डकैत गठबंधन कर लूटने आ रहे हैं, जिनके झांसे में नहीं फंसना है। भाजपा हर जाति, हर वर्ग की पार्टी है। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार ने विकास की बयार चलाई है। अब बदमाश जेल में हैं। निर्दोष को कोई फंसाने की कोशिश नहीं करता। बहन-बेटियां सुरक्षित हैं।
प्रदेश
को विकास वाली योगी सरकार चाहिए: केंद्रीय राज्य मंत्री
संजीव
बालियान ने कहा कि ठगबंधन की नहीं, प्रदेश
को विकास करने वाली योगी सरकार चाहिए। उन्होंने कहा, पांच वर्ष पहले परिर्वतन यात्रा सत्ता को परिवर्तन करने के लिए की
गई थी। सत्ता परिवर्तन होने के बाद लोगों को सम्मान मिला और आज फिर लोगों में वही पांच
साल पुराना उत्साह-उमंग है, जिससे साफ जाहिर है कि प्रदेश में फिर
भाजपा सरकार आ रही है।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने सभा में मौजूद लोगों से सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि खुद महसूस करें कि पांच वर्ष में प्रदेश में कितना बदलाव आया है। यह किसी से छुपा नहीं है। महिलाएं प्रदेश में सुरक्षित हैं। पूर्व की सरकारों की तरह भाजपा सरकार में दंगा नहीं हुआ। लोग पूरी तरह से सम्मान से रह रहे हैं। इसलिए हमको विकास करने वाली योगी सरकार ही लानी है। करीब 20 मिनट की सभा के बाद भाजपा की जन विश्वास यात्रा पहासू कस्बा की तरफ रवाना हो गई।
करोरा में सभा के दौरान यह लोगरहे मौजूद
अलीगढ़
सांसद सतीश गौतम, प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, सांसद डॉ. भोला सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, विधायक विजेंद्र सिंह, एडवोकेट सुमन सिंह राघव, जिला उपाध्यक्ष राजीव बंसल, सतीश वाल्मीकि, राम दिवाकर, देवेंद्र भारद्वाज आदि रहे।
यात्रा
पर दिल्ली-लखनऊ से नजर
भाजपा की जन विश्वास यात्रा में एक रथ के साथ आठ इनोवा समेत अन्य गाड़ियां चल रही हैं। इनोवा गाड़ियां भाजपा के रंग में रंगी हुई हैं। इन गाड़ियों में भाजपा की कई टीमें चल रही हैं। टीमों में शामिल सदस्य जन विश्वास यात्रा की जानकारी दिल्ली और लखनऊ के पदाधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं। इतना ही नहीं उनके द्वारा लोगों से भी जानकारी जुटाते हुए फीडबैक लिया जा रहा है।