ज्ञानपुर: ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान से बाइक सवारों में हड़कंप मचा हुआ है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कई वाहनों का चालान काटा। पुलिस ने निर्धारित स्थानों पर दुकान लगाने की हिदायत दी। कोतवाल ज्ञानपुर अरविंद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। शीतल पाल तिराहे पर पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन वाहनों का चालान काटा। चेताया की यातायात नियमों का उलंघन करते जो पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ करवाई होना तय है। बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। वाहन को उतना ही तेज चलाएं जितने पर नियंत्रण बना रहे। शराब का सेवन कर वाहन चलाना कितना घातक होता यह हादसा होने के बाद पता चलता है। रात्रि में गाड़ी चलाते हैं तो डिप्पर का प्रयोग जरूर करें।