मारने पीटने के बाद रकम भी निकालकर ले जाने की बात सामने आई
बरेली: संदिग्ध की तलाश करने आई पुलिस ने परिवार वालों के साथ मारपीट की। रात में 30 से 40 पुलिस कर्मी एक साथ घर में घुसे थे। जब संदिग्ध नही मिला तो वह जो भी मिला, उसे पीटते चले गए।
थाना हाफिज गंज के ग्राम उदेसिया के रहने वाले मोहम्मद इस्माईल ने बताया कि बीती रात 30 से 40 पुलिस कर्मी उसके घर आए। वह दरवाजा तोड़ने लगे। उसके बाद घर में घुस आए और पूरे परिवार को लाठी-डंडों से मारना शुरू कर दिया। बोले- वसीम कुरेशी कहां है। उसका पता बताओ। इस्माइल ने बताया कि वह यहां किराएदार है। अपने कमरों में रहते हैं। उसका कमर अलग है। यह कहने के बाद भी नहीं माने। उन्होंने उसके घर की तलाशी लेना शुरू कर दी। घर में से एक मोबाइल और 40 हजार रुपये निकाल लिए।
इस्माइल की पत्नी ने बताया कि वसीम हाजी शकील की फैक्ट्री में काम करता है। वह रात को चला जाता है सुबह आता है वसीम की पत्नी गर्भवती है। उसको भी पुलिस वालों ने बहुत मारा पीटा।हाफिज गंज थाने में तैनात विनोद यादव ने अपना मोबाइल नंबर देते हुए बताया कि जैसे ही वसीम घर में आए, हमें सूचना देना। हम उसको पकड़ेंगे। इन लोगों ने वसीम की गर्भवती पत्नी के साथ ज्यादा मारपीट की। उसे गंभीर चोटें भी आई हैं। पुलिस कर्मी 45500 अलमारी में रखे थे, वह निकाल कर ले गए। ओप्पो का मोबाइल भी उठा ले गए। इस्माइल ने एसएसपी सेदोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।कहा कि उसे इंसाफ दिलाया जाए। उसकी रकम निकाल कर ले गया। उससे रकम वापस दिलाई जाए। सामान भी वापस किया जाए ।