अलीगढ़: देश आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसके तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं अब हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता सप्ताह मनाने की तैयारी है। इस दौरान घर, सरकारी दफ्तर और दुकानों पर तिरंगा फहराया जाएगा।
स्वतंत्रता सप्ताह की शुरुआत 11 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सभी की जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं। इसके लिए रोजाना 50 हजार झंडे तैयार किए जा रहे हैं।