Read in App

Daily Insider Desk
• Sat, 18 Mar 2023 2:25 pm IST


महंगाई के विरोध में सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बरेली: देश में निरंतर बढ़ रही महंगाई व लगातार बढ़ते गैस के दामों, सरकार द्वारा जनता से किए गए झूठे वादे, बेरोजगारी व राशन के बढ़ते दामों के विरोध समाजवादी पार्टी की सचिव समयुन खान के नेतृत्व में सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सपा सचिव समयुन खान ने कहा देश में जिस प्रकार से महंगाई मुंह फैला रही है। गैस के दाम लगातार बढ़ रहे है जिसके कारण लोग गैस रिफिल करवाने में असमर्थ हैं। रसोई में एलपीजी गैस के बिना एक गृहणी का जीवन बहुत दुश्वार हो गया है। महिलाएं लकड़ी से खाना बनाने को मजबूर हैं। दैनिक जीवन में प्रतिदिन खाए जाने वाले राशन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिसके कारण लोग आर्थिक तंगी की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन इन सब बातों की अनदेखी करते हुए केंद्र सरकार के तमाम मंत्री व प्रदेश सरकार के मुखिया लगातार जनता के सामने आधिकारिक रूप से झूठी घोषणा कर रहे हैं। हमारी तीन मांगे है। रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों को तत्काल कम किया जाए । दैनिक जीवन में प्रतिदिन ग्रहण किए जाने वाले राशन जैसे दाल, आटा, सूजी, मैदा व तेल के दाम कम किए जाएं। उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ  द्वारा आधिकारिक रूप से घोषणा की गई थी कि होली-दिवाली पर हर गृहणी को फ्री सिलेंडर दिया जाएगा| इसके लिए बजट भी दिया जा रहा है। लेकिन इसके बिल्कुल विपरीत होली के अवसर पर गैस के दाम बढ़ा दिए गए। इसको कम किया जाए। प्रदर्शन के दौरान कमल साहू, राहुल कश्यप, प्रीति सिंह हिमांशु शर्मा, शारिका, तंजुम फातिमा, शहनाज, मोना, संतोष, पारो सागर, वविता आदि महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।
यह भी पढ़ें ...
बरेलीः ब्राह्मण महासभा ने की शहर में पंडित राधेश्याम की प्रतिमा लगाने की मांग
Daily Insider Desk • Wed, 20 Jul 2022 2:28 pm IST
स्ट्रैपलेस रेड फ्लोर-स्वीपिंग गाउन में बेहद हॉट लग रहीं मलाइका अरोड़ा, देखें तस्वीरें
Daily Insider Desk • Fri, 29 Jul 2022 4:30 am IST
शराब के नशे में धुत सिपाही ने होटल में खाया खाना, पैसे मांगने पर मालिक को दीं गालियां, वीडियो वायरल
Daily Insider Desk • Sat, 7 Jan 2023 8:40 pm IST
इतने बड़े हो गए हैं सोनाली बेंद्रे के बेटे, देखें फोटोज...
Daily Insider Desk • Thu, 9 Jun 2022 9:30 am IST
डीएम ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से पूछा हालचाल
Daily Insider Desk • Sat, 19 Nov 2022 10:46 am IST
लाल सिंह चड्ढा में Age Gap Controversy को लेकर मोना सिंह ने कह दी बड़ी बात
Daily Insider Desk • Sat, 13 Aug 2022 3:30 pm IST