कानपुर देहात के रूरा के अंगदपुर गांव निवासी युवक ने बीती दोपहर में घर से कुछ दूर आम के पेड़ पर गमछे का फंदा डालकर फांसी लगा ली। मृतक के भतीजे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अंगदपुर गांव निवासी सुंदरलाल खेती का काम करता था। बीती दोपहर घरेलू कलह के चलते उसने घर से 500 मीटर दूर बनीपारा मार्ग पर आम के पेड़ पर गमछे का फंदा डाल फांसी लगा ली। दोपहर बाद विद्यालय की छुट्टी हुई तो छात्रों ने पेड़ पर शव लटकता देखा।
सूचना मिलते ही लोग एकट्ठा हो गए। और मृतक के भतीजे रिंकू ने पुलिस को सूचना दी। वहीं थानाध्यक्ष ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि ग्रामीणों में युवक के घरेलू कलह के चलते फांसी लगाने की चर्चा है। जांच की जा रही है।